Hygia Group of Institutions में गूंजी सुरक्षा की पाठशाला

Hygia Group of Institutions में गूंजी सुरक्षा की पाठशाला
  • 170 छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया साइबर अपराध से बचाव का पाठ

Hygia Group of Institutions: लखनऊ स्थित हाइजिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (Hygia Group of Institutions) में लगभग 170 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के विजन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रैगिंग की रोकथाम को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जानकारी एवं जागरूकता सन्देश दिया गया। महिला एवं बालिका सुरक्षा के संबंध में भी छात्र-छात्राओं की जागरूकता बढ़ाई गई।

साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा से छात्रछात्राओं को कराया गया अवगत

आईपीएस किरन यादव द्वारा छात्रों को साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की जानकारी भी मुहैया कराई गई। छात्र-छात्राओं को ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को को जीरो एफआईआर और ई एफआईआर की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की पिंक बूथ, महिला सहायता डेस्क की व्यवस्थाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। Be Aware, Be Safe, Be Responsible की भावना से छात्रों को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *