Bihar: मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के तीन बजे आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है। अब तक चार मौतों की पुष्टि हो चुकी है। आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं। आग पर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। बिहार सीएम ने एक्स पर लिखा, “मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।”
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।
शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 4, 2026
बता दें कि घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईसीयू वार्ड में आग लगी थी। यह वार्ड अस्पताल की पांचवे मंजिल पर है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। एसएसपी, डीएम समेत कई अधिकारी मौके पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली और अस्पताल में मरीज के परिजनों से बात की। परिजनों की मानें तो अस्पताल में फायर कंट्रोल सिस्टम काम नहीं कर रहा है। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके परिजन जान बचाकर किसी तरह अस्पताल से बाहर निकले। हालांकि, आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए यह हादसा काफी भयावह साबित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दम घुटने से मरीजों की मौत हो गई।
VIDEO | Bihar: Fire breaks out in ICU of a private hospital in Muzaffarpur. Several reportedly injured. More details are awaited.#BiharNews #MuzaffarpurNews
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/8SLkL2FUoY
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
धुएं से भर गया आईसीयू वार्ड
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आग की शुरुआत आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे आईसीयू में धुआं भर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कई मरीजों को पास के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। घटनास्थल पर चारों तरफ चीख-पुकार और भय का माहौल था। मरीजों के परिजन अपनों के बारे में पता नहीं चलने पर बेहद परेशान थे।

