Khan Sir Video: चर्चित शिक्षक और खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खान सर अपने छात्रों की NEET परीक्षा में सफलता का जश्न मनाते हुए भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर गंभीर और पढ़ाई-केंद्रित अंदाज में दिखाई देने वाले खान सर का यह रूप देखकर कई लोग हैरान हैं। दावा किया जा रहा है कि री-NEET और NEET परिणामों में KGS के बड़ी संख्या में छात्रों के चयन के बाद यह जश्न मनाया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
NEET रिजल्ट के बाद फैजल खान सर ने गर्दा उड़ा दिया। लेकिन कुछ लोगों को बुरा लगेगा। pic.twitter.com/iaZQ7ewM1V
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) July 20, 2026
छात्रों की सफलता पर किया सेलिब्रेशन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खान सर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा में उनके संस्थान के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी खुशी को उन्होंने मंच पर मौजूद छात्रों और सहयोगियों के साथ साझा किया। वीडियो में वह भोजपुरी गीत की धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद छात्र भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
पहली बार दिखा ऐसा अंदाज
खान सर को लाखों लोग उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके और गंभीर विषयों को आसान भाषा में समझाने के लिए जानते हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्हें पहली बार इस तरह खुलकर डांस करते देखा गया है। यही वजह है कि वीडियो ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि खान सर ऐसे खुश नजर आ रहे हैं मानो उन्होंने खुद NEET परीक्षा पास कर ली हो।
चर्चा में है वीडियो
खान सर अक्सर अपने बयानों, शिक्षण शैली और सामाजिक मुद्दों पर राय को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण पढ़ाई नहीं, बल्कि उनका डांस वीडियो बना हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद समर्थक इसे छात्रों की सफलता की खुशी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अलग-अलग घटनाओं और हालिया चर्चाओं से जोड़कर भी देख रहे हैं।
