Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र का सोमवार (20 जुलाई) को पहला दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। इससे देश का कल्याण होता है।
संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। हर आवाज को सम्मान मिले। मैं सभी सांसदों को सदन में चर्चा के लिए निमंत्रण देता हूं। सत्र के पहले दिन हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष सोनम वांगचुक के अनशन, NEET-UG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
#WATCH | Delhi: On the Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi says, "Be it the monsoon or the monsoon session- if both are proactive, they prove to be highly productive. And when both are productive, it leads to the welfare of the nation and the well-being of all living… pic.twitter.com/xuQmzDTeQw
— ANI (@ANI) July 20, 2026
सरकार पेश करेगी सात विधेयक
वहीं, सरकार इस सत्र में 7 विधेयक पेश करेगी। लोकसभा में सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा ‘सुप्रीम कोर्ट (संशोधन) विधेयक’ पेश किया जाएगा। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संविधान और राष्ट्रगान के अपमान से संबंधित संशोधन विधेयक पेश करेंगे।
18वीं लोकसभा का नौवां संसदीय सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों के इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi says, "…India's youth have embarked on a new journey into space. I was told that the average age of the entire team working at the 'Skyroot' startup is merely 28 years. Young people like these have accomplished this feat. I am not speaking of a… pic.twitter.com/B2StDJBZDu
— ANI (@ANI) July 20, 2026
मोदी बोले- संसद में तर्क के साथ चर्चा हो
पीएम मोदी ने कहा- ऐसे में जब ये मानसून सत्र आरंभ हो रहा है, देश ने स्पिरिट पकड़ ली है। संसद का सत्र उस स्पिरिट में ऊर्जा भर सकता है। सांसद किसी भी दल के हों, उनके पास लंबा अनुभव है। संसद में सार्थक चर्चा होना, मिलजुलकर देश को आगे ले जाने की चर्चा होना आज के वक्त की मांग है। तर्क-तथ्य के साथ सदन की चर्चा को मजबूत किया जाए, हर आवाज को सम्मान मिले। मैं सभी सांसदों को सदन में चर्चा के लिए निमंत्रण देता हूं।
#WATCH | Delhi: On the Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi says, "We are well aware, and the entire world is concerned about the persistent threat of war in various regions. The conflict in West Asia posed a major crisis for countries like India that rely on others… pic.twitter.com/MqaOnTy7v4
— ANI (@ANI) July 20, 2026
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान में सबसे बड़ी रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की। दुनिया के कुछ देशों में ही ये ट्रेन चल रही है। भारत की ये ट्रेन सबसे ताकतवर और सबसे लंबी है। मैं भारत के इंजीनियर, उद्यमी, युवा, श्रमिक जो देश के लिए काम कर रहे हैं, उसी का परिणाम हैं। लगातार कहीं न कहीं विपरीत स्थितियां बनती रही हैं। पश्चिम एशिया का युद्ध संकट का कारण रहा। पेट्रोल, डीजल, फर्टिलाइजर्स का संकट आया, लेकिन भारत 7.7% की विकास दर बढ़ने वाला देश रहा।
#WATCH | Delhi: On the Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi says, "When arguments and facts are sound, one can make one's voice heard effectively even with a calm demeanour. I hope that the House's deliberations will be enriched by such arguments and facts. May every… pic.twitter.com/FRqxSLuQCv
— ANI (@ANI) July 20, 2026
भारत के युवा स्टार्टर ने नए मुकाम हासिल किए
पीएम ने कहा- कल भारत के युवा स्टार्टर ने सिद्धि हासिल की है। भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। ये जो स्काईरूट स्टार्टअप है, उसमें जो युवा काम कर हे हैं, उनकी एवरेज उम्र 28 साल है। मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा। भारत के नौजवान ने अंतरिक्ष में भारत का झंडा गाड़ दिया। ये बातें आत्मविश्वास से भर देती हैं। दुनिया में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य बनता जा रहा है।
#WATCH | Delhi: On the Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi says, "I am firmly convinced that where there are facts and logic, there is no room for a storm."
"Positive spirit is essential for achieving the nation's goals. Our House has very experienced Members of… pic.twitter.com/IzFWB4NoTI
— ANI (@ANI) July 20, 2026
ये मजबूत संदेश है कि देश के युवाओं की क्षमता अंतरिक्ष जितनी असीम है। इससे बड़ा प्रेरणादायी संदेश नहीं हो सकता। भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी होते हैं।
Prime Minister Narendra Modi addressed the media during the first day of the Monsoon Session of Parliament in New Delhi
Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju, Union Minister of State (I/C) for Law & Justice Arjun Ram Meghwal and MoS Jitendra Singh were also… pic.twitter.com/DAnWxPkB0k
— ANI (@ANI) July 20, 2026
मानसून और मानसून सत्र प्रोडक्टिव रहे, यही उम्मीद
पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या मानसून सत्र हो, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। इससे देश का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून और मानसून सत्र प्रोडक्टिव रहे।
#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: SP MP Dharmendra Yadav says, "We have a meeting of the party right now. However, all our colleagues have given notice on the serious issues in the country and demanded discussion. Let's see how much the Speaker allows and how much… pic.twitter.com/vBFp60nyBl
— ANI (@ANI) July 20, 2026
सपा सांसद बोले- हम संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी की बैठक थोड़ी देर में होगी। हमारे सभी साथियों ने देश के गंभीर मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। अब देखना है कि लोकसभा अध्यक्ष कितनी चर्चा की अनुमति देते हैं और सरकार चर्चा के लिए कितनी तैयार है।
