LPG Rate Today: सस्ता हुआ एलपीजी, जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का ताजा रेट

LPG Rate Today: सस्ता हुआ एलपीजी, जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का ताजा रेट

LPG Rate Today: जुलाई की शुरुआत ही खुशखबरी के साथ हुआ है. 1 जुलाई 2026 की सुबह को तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के रेट तो पुराने ही रखे लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया है. जी हां, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सीधा 183 रुपए 50 पैसे कम हो गए हैं. ऐसे में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. यहां से आप घरेलु और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर के ताजा रेट

  • दिल्ली- 942

  • नोएडा- 939

  • चंडीगढ़- 951

  • मुंबई- 941

  • पटना- 1031

  • कोलकाता- 968

  • चेन्नई- 957.50

  • हैदराबाद- 994

  • लखनऊ- 979.50

कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट

  • दिल्ली- 2930

  • नोएडा- 2930

  • चंडीगढ़- 2952.5

  • मुंबई- 2883.50

  • पटना- 3043.50

  • कोलकाता- 3071.50

  • चेन्नई- 3099.50

  • हैदराबाद- 3183.50

  • लखनऊ- 3052.50

1 जुलाई से बदले LPG नियम

सरकार ने हाल ही में गैस सिलेंडर को लेकर कुछ नए नियम भी लागू किए हैं. अब शहरी इलाकों में 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग होगी और गांव के इलाकों में 45 दिन बाद बुकिंग होगी. साथ ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP जरूरी होगा और e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन बंद हो सकता है.

घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी इतना महंगा क्यों है?

मिडिल ईस्ट तनाव, सप्लाई की चिंता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों की वजह से LPG महंगी बनी हुई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है, इसलिए ग्लोबल मार्केट का सीधा असर यहां दिखाई देता है. हालांकि, हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी जरूर आई है. अगर यही ट्रेंड आगे भी जारी रहता है तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी कम हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *