GDP के ताजा आंकड़ों से PM मोदी और वित्त मंत्री गदगद, जानें क्या-क्या कहा

GDP के ताजा आंकड़ों से PM मोदी और वित्त मंत्री गदगद, जानें क्या-क्या कहा

GDP of India: GDP के ताजा आंकड़ों से वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत बढ़ोतरी का संकेत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुशी जताई है। जहां PM मोदी बोले कि आर्थिक विकास की यह रफ्तार हर भारतीय को गर्व से भर देती है तो वहीं निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने के लिए हमारी सरकार सुधारों को करना जारी रखेगी। जानें दोनों नेताओं ने क्या-क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘वैश्विक संकट के इस दौर में 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक कोशिशों से भारत खुद को संभाल भी रहा है और सबसे आगे रहने के उसके प्रयास कामयाब भी हो रहे हैं। देश की विकास गति को लेकर आज आए आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं।’ वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर पाई और 31 मार्च को खत्म हुई अंतिम तिमाही में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही। यह ग्लोबल स्टेज पर तेजी से प्रगति करने वाली एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है। यह रफ्तार हर भारतीय को गौरवान्वित करती है।

वास्तविक जीडीपी को लेकर वित्त मंत्री ने जताई खुशी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने X पर पोस्ट किया, ‘वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक सकल मूल्य में अनुमानित 7.9 फीसदी की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी और वास्तविक सकल मूल्य में क्रमशः 7.8% और 7.9% की वृद्धि का अनुमान है।’ निर्मला सीतारमण ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘विशेष रूप से, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड, रिपेयर, होटल, ट्रांसपोर्ट, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाएं, स्टोरेज और फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाएं क्षेत्रों ने वित्त वर्ष 2025-26 में स्थिर और वर्तमान दोनों कीमतों पर दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। नरेंद्र मोदी की लीडरशिप वाली हमारी सरकार वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सकारात्मक आर्थिक रफ्तार सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक नीतिगत उपायों के साथ ‘सुधार एक्सप्रेस’ को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *