अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा, ईरान पर फिर की बमबारी; डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे

अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा, ईरान पर फिर की बमबारी; डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी सेना ने सीजफायर के बीच बमबारी की कार्रवाई की है। दरअसल, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इसके बाद ईरान ने बिना किसी हिचकिचाहट के करारा जवाब देने की चेतावनी दी है। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस TV के अनुसार, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री इलाके से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर तेहरान डील नहीं करता तो हम फिर हमले करेंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देंगे और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं।

1500 जहाजह फंस गए

वहीं, संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी IMO के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगेज ने कहा है कि होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों के साथ लगभग 20 हजार चालक दल के सदस्य यानी नाविक भी फंसे हुए हैं।

UAE में मिसाइल और ड्रोन खतरे का अलर्ट

ईरान लगातार UAE पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है। UAE की नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम इस समय मिसाइल और ड्रोन खतरे का जवाब दे रहे हैं।

अथॉरिटी ने X पर जारी बयान में लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देशभर में सुनाई दे रही आवाजें मिसाइल और ड्रोन के खिलाफ जारी एयर डिफेंस कार्रवाई की वजह से हैं।

पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स

  • 30 दिन के अस्थायी समझौते पर बातचीत: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान 30 दिन तक लड़ाई रोकने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं। इसी दौरान स्थायी डील पर बातचीत जारी रहेगी।
  • ट्रंप-अमेरिकी जहाजों पर हमला हुआ: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से गुजर रहे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए, लेकिन अमेरिकी सेना ने उन्हें मार गिराया और “ईरानी छोटी नावों को तबाह कर दिया।”
  • होर्मुज में करीब 1500 जहाज फंसे: संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी IMO के अनुसार, होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंसे हुए हैं। तेल, गैस और सप्लाई चेन पर असर बढ़ रहा है, जबकि सोमालिया जैसे देशों में खाद्य संकट और गहरा गया है।
  • इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष फिर तेज: इजराइल ने दावा किया कि उसने हिजबुल्लाह की रदवान यूनिट के कमांडर अहमद बलूत समेत कई बड़े कमांडरों को बेरूत हमले में मार गिराया। जवाब में हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली टैंक और सैन्य ठिकानों पर हमलों का दावा किया।
  • अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगाए: अमेरिका ने ईरान से जुड़े नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए। इनमें इराक के डिप्टी ऑयल मिनिस्टर अली मारीज अल-बहादली और कई कंपनियां शामिल हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग तेल कारोबार के जरिए ईरान और उसके समर्थित समूहों की मदद कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *