UP News: उत्तर प्रदेश में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। गुरुवार तड़के कानपुर, आगरा और मथुरा सहित 10 शहरों में बारिश हुई। गोंडा, उन्नाव और भदोही में देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। अमेठी और प्रतापगढ़ में सुबह-सुबह तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। आंधी चलने की भी संभावना है। अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। पारे में 4-5°C की गिरावट आएगी। इससे पहले, बुधवार को प्रयागराज-वाराणसी समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। आंधी-बारिश से गाजीपुर में पीपा पुल बह गया। प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। 13 लोगों की मौत हुई।
इन जिलों में हुई बारिश
सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7, अयोध्या-अमेठी में 2-2 और प्रयागराज-गाजीपुर में 1-1 की जान गई। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई। बांदा अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया।
लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला मई के पहले हफ्ते में जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-तूफान के हालात बनेंगे। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।
इन जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश
लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुन मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बिजनौर।
इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी और जालौन। आंधी-तूफान के साथ बिजली गिर सकती है। 40-60 किमी-घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
- 01 मई: पश्चिमी यूपी मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में तेज बारिश होगी। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली भी गिर सकती है।
- 02 मई: पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। तेज हवा चलेगी। तापमान में हल्की गिरावट आएगी। पश्चिम यूपी में मौसम साफ रहेगा।
- 03 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। आंधी-तूफान की संभावना नहीं है।
- 04 मई: पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। दिन वक्त बीच-बीच में धूप निकलने से उमस की स्थिति बनेगी।
- 05 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कहीं-कहीं बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।

