Dhurandhar 2 Collection: बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा है। फिल्म बीते चार दिनों में वर्ल्ड वाइड 750 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। रविवार को फिल्म ने भारत में 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने वीकएंड में कमाई के मामले में शाहरुख खान की ‘पठान’ और RRR का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
‘पठान’ ने 5 दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड में ₹287 करोड़ कमाए थे। धुरंधर 2 ने ‘बाहुबली 2’ (₹591 करोड़), ‘कल्कि 2898 AD’ (₹500 करोड़) और ‘RRR’ (₹470 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। अब यह ‘पुष्पा 2’ (₹762 करोड़) के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है।
भारत में डे-वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
दिन कलेक्शन (करोड़ में)
बुधवार (पेड प्रिव्यू)- ₹43.00
गुरुवार (डे 1)- ₹102.55
शुक्रवार (डे 2)- ₹80.72
शनिवार (डे 3)- *113.00
रविवार (डे 4)- *114.85
कुल- ₹454.12 करोड़
टोटल ग्रॉस कलेक्शन
भारत- ₹541 करोड़
ओवरसीज- ₹209 करोड़
कुल- ₹750 करोड़
2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनी
सिर्फ तीन दिनों में धुरंधर 2, बॉर्डर 2 (₹470 करोड़) को पछाड़कर साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। रविवार के कलेक्शन के बाद इसने ‘गदर 2’ (₹691 करोड़) और ‘सालार’ (₹690 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
₹2,000 करोड़ कमा सकती है फिल्म
फिल्म की इस रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ₹1000 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी। अगर सोमवार को भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी, तो यह ₹2000 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन सकती है।

