UP Rojgar 2026: नए साल में निकलेंगी 1.5 लाख सरकारी नौकरियां, CM Yogi ने दी हरी झंडी

UP Rojgar 2026: नए साल में निकलेंगी 1.5 लाख सरकारी नौकरियां, CM Yogi ने दी हरी झंडी

UP Rojgar 2026: योगी आदित्‍यनाथ सरकार नए साल में युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। साल 2026 में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां निकलेंगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाल ही में अधिकारियों के साथ बैठक में विभागवार खाली पदों की डिटेल मांगी थी, जिससे इन पदों पर नियुक्ति की जा सके। इसकी समीक्षा करने के बाद 2026 में युवाओं को 1.5 लाख सरकारी नौकरी देने की इजाजत दे दी।

ये नौकरियां शिक्षा, राजस्व, आवास विकास और पुलिस समेत प्रदेश अलग-अलग विभागों में दी जाएंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी। ये भर्तियां होने के साथ ही साल-2026 में योगी सरकार के नाम सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी देने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा। यह यूपी की पहली सरकार होगी, जो 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देगी।

अब तक दी हैं साढ़े 8 लाख नौकरियां | UP Rojgar 2026

यूपी सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साढ़े 8 साल में यूपी के युवाओं को अलग-अलग विभागों में साढ़े 8 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। ये सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुई हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का योगी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। पहले की सरकारों में यूपी में सरकारी भर्तियों में पारदर्शी माहौल नहीं था।

योगी ने अफसरों ने मांगी थी खाली पदों की जानकारी

सीएम योगी ने हाल ही में यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों के खाली पदों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद खाली पदों की समीक्षा की गई थी। सूत्र बताते हैं कि सरकार नए साल में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी। पुलिस विभाग में 30 हजार आरक्षी, 5 हजार सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होगी।

वहीं, शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर लेक्चरर और प्रधानाचार्य आदि पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा राजस्व में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। वहीं, कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग में खाली पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा लेखपालों के पदों पर भर्ती की जाएगी।

जल्द ही जारी होंगे विज्ञापन | UP Rojgar 2026

अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी करने का काम अंतिम चरण में है। कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। जल्द ही विज्ञापन भी जारी हो जाएंगे। इसके बाद नए साल में योगी सरकार पहली सरकार बन जाएगी, जिसने 10 साल में रिकॉर्ड 10 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *