बोले Akhilesh Yadav- जनता को एसआईआर में उलझा दिया गया, चुनाव में मिलेगा जवाब

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता, SIR पर रखें नजर: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी। जनता भाजपा से पूछेगी कि जो वादे किए थे, वे कितने पूरे हुए। भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया और बजट की लूट की। समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को भी बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। मंडियों को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही हैं। बिचौलिए किसानों की फसल औने-पौने दाम पर खरीदकर मुनाफा कमा रहे हैं।

जनता को एसआईआर में उलझा दिया गया है

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को एसआईआर में उलझा दिया है। आयोग बिना तैयारी किए एसआईआर करा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बूथों पर सावधानी और सतर्कता के साथ एसआईआर में लोगों की मदद करें। सभी मतदाताओं का वोट बनवाएं। किसी मतदाता का वोट कटने न पाए। चुनाव आयोग ने जो व्यवस्था तय की है और उसके तहत काम नहीं होगा तो फार्म रिजेक्ट हो जायेगा। वोट कट जाएगा। चुनाव आयोग कह रहा है कि सब फार्म बंट गए, जबकि आधे मतदाताओं तक फार्म नहीं पहुंचा है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है। यहां करोड़ों मतदाताओं का वोट बनना है। इसी बीच शादियां और वैवाहिक कार्यक्रम भी हैं, इसलिए चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया का समय तीन माह बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *