Smriti Mandhana Wedding: फिल्ममेकर-म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। कपल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को चिट्ठी लिखकर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चिट्ठी में दोनों परिवार को बधाई दी है। साथ ही, पोएटिक अंदाज में कपल के लिए मैसेज भी लिखा है। पीएम लिखते हैं- ‘जैसे ही दोनों एक साथ एक नया सुंदर जीवन शुरू करते हैं, स्मृति की कवर ड्राइव की सुंदरता पलाश की मधुर संगीतमय सिम्फनी से एक अद्भुत पार्टनरशिप बनती है।’

पीएम मोदी आगे लिखते हैं- ‘यह बात बहुत अच्छी है कि दूल्हे की टीम और दुल्हन की टीम के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच रखा गया है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि दोनों टीमें जीवन के इस खेल में जीतें।’
सांगली गांव में होंगे सात फेरे
बता दें कि स्मृति और पलाश महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, महिला टीम की सदस्य इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। स्मृति की खास दोस्त जेमिमा रॉड्रिग्ज ने इसकी एक छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई थी। वीडियो में सभी स्मृति के साथ डांस करते नजर आ रही हैं।
इस बीच पलाश मुच्छल अपने नए प्रोजेक्ट फिल्म ‘राजू बैंड वाला’ के निर्देशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म बैंड बजाने वालों के जीवन, संघर्ष और भावनाओं पर आधारित है। इसमें ‘पंचायत’ फेम चंदन रॉय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अविका गौर नायिका हैं। पलाश का कहना है कि वे हमेशा साफ-सुथरी और संदेश देने वाली फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं।

