UP News: उफनाते नाले में बही बाइक, 65 शहरों में बारिश का अलर्ट

UP News: उफनाते नाले में बही बाइक, 65 शहरों में बारिश का अलर्ट

UP News: उत्‍तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रविवार को सैर नाले पर बना पुल डूब गया। तेज बहाव के बीच एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने लगा। इस दौरान बाइक बह गई, गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से करीब 10 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ से प्रभावित 5 से ज्यादा गांव टापू बन गए हैं। इन्हें दूसरे गांवों से जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हैं। बाढ़ में फंसे 1,250 लोगों को नाव से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सभी 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। दशाश्वमेध घाट पर बनी जल पुलिस चौकी डूब गई है। प्रयागराज में दारागंज घाट में बने शवदाह गृह तक पानी पहुंच गया है। अब सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। झांसी में बेतवा नदी पर बना बांध सीजन में पहली बार ओवरफ्लो हो गया है। 140 साल पुराने पारीछा बांध के गेट खोल दिए गए हैं। संतकबीर नगर के 20 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 9 सरकारी स्कूलों में पानी भर गया है।

40 से ज्‍यादा शहरों में छाए बादल

सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 40 से ज्यादा शहरों में बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। बाकी शहरों में मौसम साफ है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 9 जिलों में बहुत भारी और 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में बने चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले कुछ दिन तक पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाओं की वजह से फिलहाल तेज या भारी बारिश की संभावना काफी कम है।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र।

भारी बारिश

बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, फतेहपुर, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा।

हल्की बारिश

लखीमपुर खीरी, बस्ती, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, सीतापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जालौन, औरैया, अंबेडकरनगर।

बूंदाबांदी

मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *