UP Politics: शिवपाल बोले- सपा और कांग्रेस गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगा

UP Politics: शिवपाल बोले- सपा और कांग्रेस गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगा

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन के स्वरूप और सीटों को लेकर दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसी सहमति से फैसला करेंगे। गठबंधन में नेतृत्व और अन्य मुद्दों पर चल रही चर्चा का चुनावी नतीजों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करने जा रहा है और भाजपा काफी कमजोर हो चुकी है। बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कहीं।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हर वर्ग के लोग नाराज हैं। नौजवान, किसान, गरीब और व्यापारी सभी परेशान हैं। बड़े, छोटे और मध्यम कारोबारियों के सामने भी संकट खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बजट जनता की सुविधाओं और विकास पर खर्च करना चाहिए, लेकिन इसका बंदरबांट किया जा रहा है।

बाबा बागेश्वर का सपा की ओर से विरोध करने के सवाल पर कहा कि उनका कोई विरोध न हीं हो रहा है। उनका विरोध उनके ही समाज के लोग कर रहे हैं। यह लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। कहा कि वैसे बाबा बागेश्वर बहुत महंगे कथावाचक हैं। हमारे तरफ कम पैसे में अच्छे कथावाचक हैं। कहा कि हम सबका सम्मान करते हैं। उनके साथ सपा विधायक राम सिंह, सपा नेता विदुप अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *