Singer Amaal Mallik ने म्यूजिक करियर से लिया ब्रेक, कहा- अब मुझे विदा करो

Singer Amaal Mallik ने म्यूजिक करियर से लिया ब्रेक, कहा- अब मुझे विदा करो

Singer Amaal Mallik: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि अब वो नए गाने साइन नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर ब्रेक अनाउंस करते हुए अमाल ने सेहत, रिकवरी का हवाला दिया और भावुक नोट शेयर किया।

यह ऐलान अमाल के उन हालिया बयानों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के ताकतवर लोगों पर उन्हें किनारे करने और उनके काम को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था।

शरीर और आत्मा को आराम देना जरूरी

अमाल ने X पर लिखा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं अपने लिए वही करूंगा, जो मेरे लिए सबसे अच्छा है। अब मैं सिर्फ उन्हीं चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं, जो मेरे दिल के करीब हैं और मेरी सेहत के लिए जरूरी हैं। इस समय मुझे अपने दिमाग, शरीर और आत्मा को थोड़ा आराम देने की जरूरत है, ताकि मैं पूरी तरह से खुद को ठीक कर सकूं। जल्द ही एक नई एनर्जी के साथ वापस आना चाहता हूं और आप सभी मेरे प्यारे अमालियन्स के लिए दिल में ढेर सारे नए गाने लेकर लौटना चाहता हूं।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘अगले साल तक मैं फिल्मों के लिए कोई नया गाना नहीं करूंगा। मेरी कुछ पुरानी और रिलीज नहीं हुई फिल्मों के गाने जल्द ही आ सकते हैं, अगर वे फिल्में रिलीज होती हैं। ये कम बजट की फिल्में हैं, जिन्हें अच्छे इरादों के साथ बनाया गया है। ऐसी फिल्मों को आसानी से सिनेमाघरों में स्क्रीन नहीं मिलतीं, इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि इन फिल्मों का भविष्य क्या होगा। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इस बारे में मुझसे बार-बार सवाल न करें।’

मैं जल्‍द वापस आऊंगा

आखिर में अमाल ने लिखा है, ‘संगीत से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है। अब मैं फिर से संगीत की ओर लौटने लगा हूं। अब मुझे विदा करो। मैं जल्द वापस आऊंगा। फिलहाल कुछ समय के लिए आप सभी से विदा ले रहा हूं।’

अमाल मलिक के पॉपुलर गाने

  • सोच न सके (एयरलिफ्ट)
  • कर गई चुल (कपूर एंड संस)
  • सलामत (सरबजीत)
  • कौन तुझे यूं प्यार करेगा (एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)
  • रोके न रुकें नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
  • ये आइना (कबीर सिंह)
  • चले आना (दे दे प्यार दे)

अमाल मलिक: करियर और उपलब्धियां

16 जून 1990 को मुंबई में हुआ। वह संगीतकार डब्बू मलिक के बेटे और गायक अरमान मलिक के बड़े भाई हैं। अमाल ने 8 साल की उम्र से पियानो सीखना शुरू किया। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर म्यूजिक कंपोजर 2014 में फिल्म ‘जय हो’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’ के लिए ‘नैना’ सहित कई फिल्मों में म्यूजिक दिया। फिल्म ‘रॉय’ के गाने ‘सूरज डूबा है’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली और यह उनके शुरुआती बड़े हिट्स में शामिल रहा। ‘हीरो’ (2015) के लिए उन्होंने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ और ‘ओ खुदा’ जैसे गाने कंपोज किए और ‘ओ खुदा’ को खुद गाया।

2016 में ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के म्यूजिक ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी। इस फिल्म के अधिकांश गाने उन्होंने कंपोज किए। ‘एयरलिफ्ट’ के ‘सोच ना सके’ और ‘सरबजीत’ के ‘सलामत’ जैसे गानों के जरिए उन्होंने रोमांटिक म्यूजिक में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।

‘कपूर एंड संस’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘बागी’, ‘बादशाहो’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों के म्यूजिक से उनका नाम प्रमुख फिल्म संगीतकारों में शामिल हुआ। ‘कबीर सिंह’ के गाने के लिए उन्हें 2020 में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। उन्हें IIFA में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए भी अवॉर्ड मिले हैं। फिल्मी संगीत के अलावा अमाल ने नॉन-फिल्म म्यूजिक में भी काम किया। उनके चर्चित गानों में ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘चल वहां जाते हैं’ और ‘जिंदगी आ रहा हूं मैं’ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *