RLD News: आगरा में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहा है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में अकोला में एक कार रैली निकाली गई। यह कार रैली अकोला के घासी बाबा मंदिर से शुरू हुई। काफिला नगला परमाल, गढ़ी हरदयाल, नगला कारे, रामनगर, पिनानी, मुरकिया और विशेरा होते हुए ककुआ के शुभ मंगलम गार्डन पहुंचा।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से बात की और उन्हें 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा में पहुंचने की अपील की। ककुआ के शुभ मंगलम गार्डन पर रैली खत्म होने के बाद धर्मेंद्र चाहर की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम और सभा हुई। गोविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क तेज करने को कहा। रालोद जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ता लगातार लोगों से मिल रहे हैं।
