Lucknow News: सिविल हॉस्पिटल में “साथी हाथ बढ़ाना” पर परिचर्चा, सम्मान समारोह भी आयोजित

Lucknow News: सिविल हॉस्पिटल में "साथी हाथ बढ़ाना" पर परिचर्चा, सम्मान समारोह भी आयोजित
  • निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के जन्मदिवस पर हुआ विशेष आयोजन

Lucknow: चिकित्सालय में हाल के दिनों में एक वरिष्ठ राजनेता के कार्डियक अरेस्ट के समय दिये गये प्रभावी सीपीआर से उनको नवजीवन मिला। यह बहुत आवश्यक तकनीकि है जिससे व्यक्ति को जिंदा किया जा सकता है। इसलिए बेसिक लाइफ़ सपोर्ट सभी को जानना आवश्यक है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में सुनील यादव द्वारा लिखित पुस्तक की परिचर्चा एवं सम्मान कार्यक्रम में यह बाते निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने कहीं। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों से कहा कि पहले अपनी पत्नी फिर बच्चों और परिवार को यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दीजिए फिर धीरे धीरे इसे विस्तार दीजिए। उन्होंने पुस्तक को दूरगामी परिणाम देने वाला बताया और शुभकामनाएं दी। जनसामान्य में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), सीपीआर एवं आपातकालीन जीवनरक्षक कौशल के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चीफ फार्मेसिस्ट सुनील यादव द्वारा लिखी गई पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना – Basic Life Support (BLS): Emergency Response and Life-Saving Skills” के विमोचन के उपरांत विभिन्न संस्थानों में परिचर्चा एवं सम्मान का क्रम निरंतर जारी है।

Lucknow News: सिविल हॉस्पिटल में "साथी हाथ बढ़ाना" पर परिचर्चा, सम्मान समारोह भी आयोजित

जीवनरक्षक कौशल को जनजन तक पहुंचाने के सामूहिक अभियान का सम्मान

कार्यक्रम में चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीसी पांडे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर. सिंह तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष दुबे सहित चिकित्सालय के अनेक चिकित्सक, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पुस्तक की उपयोगिता की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जीवनरक्षक ज्ञान का माध्यम बताया। सुनील यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं साथियों के प्रति भावुक शब्दों में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि समाज में जीवनरक्षक कौशल को जन-जन तक पहुंचाने के सामूहिक अभियान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि साथियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा यही प्रेरणा उन्हें समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करती है।

उन्होंने विशेष रूप से निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, डॉ. डीसी.पांडे, डॉ. एसआर सिंह एवं डॉ. आशुतोष दुबे के मार्गदर्शन और आशीर्वचनों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आनंद आर्या, कुशल संचालन के लिए सुशील त्रिपाठी, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद, चिकित्सालय के सभी चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट एवं समस्त कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त जीसी दुबे, दिनेश पांडे, अवधेश पांडे, रावेंद्र, सूर्यमणि, सुधीर, रजनीश पांडेय, शोएब, सलिल, विशाल, ओपी पटेल, फिजियोथैरेपिस्ट एडवोकेट विवेक तिवारी, लैब टेकनीशियन आर के यादव, महेंद्र रावत, एपी मिश्रा,

विवेक और अशोक शुक्ला, वरिष्ठ सहायक योगेंद्र शुक्ला सहित पूरी टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभागार में निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता का जन्मदिवस भी अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *