Donald Trump: राष्ट्रपति के खिलाफ साजिश! ट्रंप की सुरक्षा तैयारियों की निगरानी कर रहा शख्स गिरफ्तार

Donald Trump: राष्ट्रपति के खिलाफ साजिश! ट्रंप की सुरक्षा तैयारियों की निगरानी कर रहा शख्स गिरफ्तार

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर सुरक्षा तैयारियों की निगरानी करता दिखाई देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, वह तस्वीरें और वीडियो बना रहा था। उसके पास गोला-बारूद मिला, जबकि उसकी कार से एक लोडेड पिस्तौल बरामद की गई। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि आरोपी की जेब से 16 राउंड की मैगजीन और गोला-बारूद मिला। सोमवार को उसके घर की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में हथियार, मैगजीन, गोला-बारूद, बॉडी आर्मर और ऐसी नोटबुक बरामद हुईं, जिनमें चिंताजनक बातें लिखी थीं। शेरिफ विभाग ने उस समय गिरफ्तारी की जानकारी दी, जब डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने के लिए रैंचो पालोस वर्देस स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स पहुंचने की तैयारी कर रहे थे।

क्या आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है?

38 वर्षीय आरोपी को छिपाकर हथियार रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शेरिफ विभाग के अनुसार, एल सेगुंडो पुलिस विभाग पहले से ही उसकी डकैती के एक मामले में जांच कर रहा है। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग ने कहा कि फिलहाल समुदाय के लिए किसी विश्वसनीय खतरे की जानकारी नहीं है। वहीं, 2025 में एक जूरी ने फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के कंट्री क्लब में उनकी हत्या की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को दोषी ठहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *