MLA Alam Badi: सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलम बदी का निधन

MLA Alam Badi: सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलम बदी का निधन

MLA Alam Badi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आजमी ने अपने गृह जनपद आजमगढ़ में अंतिम सांस ली। आलमबदी आजमी को उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख व्याप्त है। उनके निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी गई।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलम बदी आजमी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!

सपा सांसद इकरा हसन ने भी एक्स पर पोस्ट कर विधायक आलम बदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक जनाब आलम बदी आजमी साहब के इंतकाल की खबर बेहद अफसोसनाक है। उनका जाना मिल्लत, समाज और सियासत के लिए एक बड़ा खसारा है। उनकी खदमात और खुलूस को हमेशा याद रखा जाएगा।

सपा सांसद आदित्य यादव ने भी उनके निधन को बड़ी क्षति बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से कई बार के विधायक आलम बदी साहब के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *