अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, पूड़ी बांटते रो पड़ीं अपर्णा यादव

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, पूड़ी बांटते रो पड़ीं अपर्णा यादव

UP News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का सोमवार को 13वीं कार्यक्रम है। लखनऊ में पत्नी अपर्णा यादव के आवास पर हो रही तेरहवीं में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतीक की तस्‍वीर पर फूल चढ़ाने के बाद अपर्णा, उनके पिता अरविंद और मां अंबी बिष्‍ट से मुलाकात की और उनको सांत्वना दी।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, पूड़ी बांटते रो पड़ीं अपर्णा यादव

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, पूड़ी बांटते रो पड़ीं अपर्णा यादव

तरहवीं में अपर्णा लोगों को पूड़ी बांटते हुए रोने लगीं। इससे पहले, डिंपल यादव बच्चों के साथ पहुंचीं। घर के अंदर कुछ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद वापस चली गईं। घर के बाहर रामधुन बज रही है। लखनऊ के कई इलाके में प्रतीक की तेरहवीं से जुड़े शोक संदेश के होर्डिंग लगाए गए हैं।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, पूड़ी बांटते रो पड़ीं अपर्णा यादव

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, पूड़ी बांटते रो पड़ीं अपर्णा यादव

तेरहवीं में पहुंचे कई नेता

प्रतीक यादव की तेरहवीं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, विधायक अक्षय यादव, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, डिंपल यादव और उनकी दोनों बेटियां भी शामिल हुईं। सुधांशु त्रिवेदी ने अपर्णा के साथ तेरहवीं की पूड़ी भी बांटी।

राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन बोले– अपूरणीय क्षति

प्रतीक यादव की तेरहवीं में सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- ‘38 साल के लड़के का हमारे बीच से जाना अपूरणीय क्षति है। इसे समाजवादी परिवार के लोग व्यक्तिगत क्षति मान रहे हैं।’

बताते चलें कि 13 मई की सुबह प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अगले दिन यानी 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी थी। 16 मई को हरिद्वार के VVIP घाट पर प्रतीक की अस्थियां विसर्जित की गईं। अपर्णा बेटियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड गई थीं। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव भी उनके साथ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *