UP के 14 जिलों में आंधी-बारिश और 53 में लू की चेतावनी, आज से नौतपा की भी शुरुआत

UP के 14 जिलों में आंधी-बारिश और 53 में लू की चेतावनी, आज से नौतपा की भी शुरुआत

UP News: उत्‍तर प्रदेश में तेज धूप निकलने के साथ हवा की रफ्तार धीमी है। इससे उमस का एहसास हो रहा है। सोमवार को पूर्वांचल के 14 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। साथ ही 53 जिले हीटवेव (लू) की चपेट में हैं। इनमें 10 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी यहां झुलसाने वाली धूप के साथ बहुत गर्म हवाएं चलेंगी। आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अब नौ दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव से हालात और बिगड़ेंगे। अधिकतर जिलों का तापमान 45°C से ऊपर रह सकता है।

इससे पहले, रविवार को 50 से अधिक शहर लू की चपेट में रहे। बांदा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 46.8°C रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी (47.2°C) देश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी, प्रयागराज और जालौन में पारा 45.6°C, आगरा में 45.4° और हमीरपुर 45.2°C रिकॉर्ड किया गया।

धूप से बचाने के इंतजाम

लखनऊ में सिग्नल पर लोगों को धूप से राहत देने के लिए ग्रीन शेड लगाए गए। मुरादाबाद में ट्रैफिक संभाल रहे पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत हो गई। मौत की वजह हीट स्ट्रोक मानी जा रही है। मुजफ्फरनगर में एक चलती कार में आग लग गई। महिला-बच्चों और बाइवर ने कूदकर जान बचाई।

बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश का अलर्ट कैसे?

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इससे आंधी और बारिश की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी से छत्तीसगढ़ की ओर एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। इससे तेज हवाएं, बिजली और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।

10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर एवं आसपास के क्षेत्र।

22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रा

21 जिलों में येलो अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज एवं आसपास के क्षेत्र।

14 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर एवं आसपास के क्षेत्र।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 26 मई: पूरे यूपी में तेज धूप निकलेगी। लू चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी में धूल भरी आंधी चल सकती है।
  • 27 मई: पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं।
  • 28 मई: पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होगी। पश्चिमी यूपी में भी कहीं-कहीं बौछारे पड़ सकती हैं।
  • 29 मई: पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, उमस बरकरार रहेगी।
  • 30 मई: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी होगी। फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *