UP के 10 जिलों में चलेगी लू, अलर्ट रहिए; अब भी रातों में भीषण गर्मी पड़ेगी

UP के 10 जिलों में चलेगी लू, अलर्ट रहिए; अब भी रातों में भीषण गर्मी पड़ेगी

UP News: उत्‍तर प्रदेश में 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा रहा।

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए प्रचंड गर्मी की अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में रातें भी गर्म रहेंगी। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में लू (हीट-वेव) चलेगी। लोगों को धूप से बचने और दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

तालाब से जल्‍दी बाहर नहीं आ रहा बाघ

इस बीच, वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघ तालाब से बाहर नहीं आ रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बारहसिंगा पानी में मस्ती कर रहे हैं।

UP के 10 जिलों में चलेगी लू, अलर्ट रहिए; अब भी रातों में भीषण गर्मी पड़ेगी

पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। इस बार गर्मी ने सामान्य से करीब 10 दिन पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले साल 27 अप्रैल को पहली बार तापमान 45°C के पार पहुंचा था, जबकि इस बार यह स्थिति अप्रैल के मध्य में ही बन गई।

अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

अगले 5 दिन के मौसम का अनुमान

  • 21 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप रहेगी। गर्मी के तेवर और तेज होंगे।
  • 22 अप्रैल- पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी।
  • 23 अप्रैल- पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ेगी।
  • 24 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप रहेगी। कहीं-कहीं दोपहर के वक्त लू चलेगी।
  • 25 अप्रैल- प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। गर्म हवा लू का एहसास कराएगी।

इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया

इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। सोमवार को मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *