Dhurandhar: IMDb की टॉप 10 लिस्ट में ‘धुरंधर’ स्टार्स का दबदबा, जानिए किसी मिली कौनसी पॉजिशन

Dhurandhar: IMDb की टॉप 10 लिस्ट में 'धुरंधर' स्टार्स का दबदबा, जानिए किसी मिली कौनसी पॉजिशन

Dhurandhar: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ जब से रिलीज हुई है, लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा और जबरदस्त कमाई से सबको हैरान कर दिया। ओटीटी रिलीज के बाद धुरंधर कई देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड करती रही और अब आईएमडीबी पर भी इस फिल्म और इसके कलाकारों का जलवा देखने को मिल रहा है। हाल ही में आईएमडीबी ने ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज’ की लिस्ट जारी की है, जिसमें ‘धुरंधर’ के कलाकारों का दबदबा देखने को मिला। खास बात तो ये है कि धुरंधर की कास्ट ने इस लिस्ट में टॉप पॉजिशन हासिल की है।

नंबर 1 पर इनका नाम

आईएमडीबी द्वारा जारी ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज’ में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम इसका पहला नाम है। इस लिस्ट में टॉप पर ‘धुरंधर’ की ‘येलीना’ यानी सारा अर्जुन ने जगह बनाई है। जी हां, सारा अर्जुन को आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर जगह मिली है, जबकि ये सारा की पहली बॉलीवुड फिल्म है और पहली ही फिल्म से अभिनेत्री को वो लोकप्रियता मिल गई है, जो कई कलाकारों को सालों-साल काम करने पर भी नहीं मिलती। वहीं दूसरे नंबर पर जगह बनाई है धुरंधर के हमजा यानी रणवीर सिंह ने। इसी के साथ रणवीर सिंह ने सनी देओल को पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर के डायरेक्टर का भी दबदबा

आईएमडीबी द्वारा जारी इस हालिया लिस्ट में सिर्फ फिल्म के कलाकारों ने ही नहीं, डायरेक्टर आदित्य धर ने भी अपनी जगह बनाई है। आदित्य धर इस लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं, जबकि फिल्म के विलेन रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को 7वीं रैंक हासिल हुई है। लिस्ट में सिर्फ धुरंधर के ही कलाकारों ने नहीं, बल्कि ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के कलाकारों ने भी जगह बनाई है। सनी देओल इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं और मर्दानी तीन की लेडी विलेन अम्मा यानी मल्लिका प्रसाद को 9वीं रैंक मिली है। जोया अफरोज चौथे और समारा तिजोरी ने पांचवे नंबर पर जगह बनाई है।

कैसे तैयार की गई लिस्ट?

ये लिस्ट दुनिया भर के 200 मिलियन से ज्यादा विजिटर्स के डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। जिन सितारों को आईएमडीबी ऐप और वेबसाइट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है, उन्हें रैंकिंग में सबसे ऊपर रखा जाता है। लिस्ट के जारी होने पर जहां कुछ यूजर्स ने इस लिस्ट को लेकर खुशी जाहिर की तो वहीं कुछ को रैंकिंग ने कुछ खास इंप्रेस नहीं किया, खासतौर पर सनी देओल के फैंस, जिनका कहना है कि सुपरस्टार को इस लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए था। हालांकि, इस हफ्ते की रैंकिंग से एक बात ो साफ है कि धुरंधर से सिर्फ भारतीय दर्शक ही नहीं, विदेशी दर्शक भी बेहद प्रभावित हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *