Bihar CM Oath Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली है। गुरुवार (20 नवंबर) को गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया
शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से समारोह में मौजूद लोगों का गमछा लहराकर अभिवादन किया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
#WATCH पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया।
बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/XEdawOawnk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
इस समारोह में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। साथ ही 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, लोजपा(R) से 2 हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा शामिल है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।
नीतीश कैबिनेट में 13 नए चेहरों को मौका | Bihar CM Oath Ceremony
नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी।
26 मंत्रियों ने ली शपथ
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेन्द्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- मंगल पाण्डेय
- डॉ० दिलीप जायसवाल
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- नितिन नवीन
- राम कृपाल यादव
- संतोष कुमार सुमन
- सुनील कुमार
- मो० जमा खान
- संजय सिंह ‘टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेन्द्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेन्द्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- डॉ० प्रमोद कुमार
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश
तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 20, 2025
सीएम के बेटे निशांत बोले- यह 20 सालों की मेहनत का फल है | Bihar CM Oath Ceremony
#WATCH पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "… हमने पहले भी वादा किया था और इस बार भी वादा पूरा करेंगे… हम लोगों का सम्मलित योगदान है। सभी ने मेहनत की और काम किया है। यह 20 सालों की मेहनत का फल है।" pic.twitter.com/zk9LyEB2eS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
चिराग की मां बोलीं- चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी बहुत आगे बढ़ रही
#WATCH पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कहा, "बहुत खुशी की बात। आज बहुत ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ है…हम बहुत खुश हैं। चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी बहुत आगे बढ़ रही है…" pic.twitter.com/yRQNTJf4ZM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- कानून राज में बिहार का विकास होगा
#WATCH पटना, बिहार: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "कानून के राज में बिहार विकास करेगा। सरकार की यही प्राथमिकता है। मैं पहले मंत्री था और मंत्री पद छोड़कर मैंने संगठन की सेवा की थी… मेरे अध्यक्ष के काल में यह… pic.twitter.com/SxUFdLldu3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025

