Delhi Blast: सोशल मीडिया पर उठी Operation Sindoor 2.O की मांग

Delhi Blast: सोशल मीडिया पर उठी Operation Sindoor 2.O की मांग

Delhi Blast: राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर माहौल गर्म है. घटना के कुछ घंटों के भीतर ही X, Instagram और Facebook पर #OperationSindoor2.O ट्रेंड करने लगा है. हजारों यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि देश में बढ़ते आतंकी खतरों के खिलाफ अब निर्णायक एक्शन का समय आ गया है.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा OperationSindoor2.O

धमाके की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी. कुछ लोगों ने पुराने ऑपरेशनों जैसे “Operation Sindoor” का जिक्र करते हुए लिखा कि अब उसके “2.O वर्जन” की जरूरत है. कई यूजर्स ने लिखा “अब आतंक की जड़ पर वार जरूरी है. सिर्फ निंदा से काम नहीं चलेगा.” कुछ अन्य लोगों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना भी की कि उन्होंने तेजी से मौके पर पहुंचकर इलाका सील किया और जांच शुरू की.

लोगों में है गजब का गुस्सा

#OperationSindoor2.O जैसे ट्रेंड केवल गुस्सा नहीं बल्कि लोगों की चिंता भी दिखाते हैं. सोशल मीडिया पर कई नागरिकों ने कहा कि दिल्ली जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में धमाके का होना यह दर्शाता है कि सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है. धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और NIA की टीमें जांच में जुटी हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमाके के पीछे कौन-सी ताकतें थीं.

एजेंसियां कर रही जांच, इसके बाद ही पता लगेगी असली वजह!

#OperationSindoor2.O का ट्रेंड सोशल मीडिया पर यह दिखा रहा है कि लोग अब केवल प्रतिक्रियाओं से आगे जाकर ठोस कदम की अपेक्षा कर रहे हैं. देश की जनता चाहती है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई भी नरमी न बरती जाए और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए. फिलहाल जांच जारी है और देश की निगाहें एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *