PM Modi in Bihar for Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छपरा पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने मुजफ्फरपुर में कांग्रेस-राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जंगलराज से लेकर कांग्रेस-राजद के चुनावी प्रचार को लेकर हमला बोला है।
अपने 52 मिनट के भाषण में पीएम ने कहा, ‘हमारी सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने की कोशिश में है। एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या। बिहार और देश की जनता ये अपमान कभी नहीं भूलेगी। इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।’
पीएम मोदी- 5 चीजों से करें RJD-कांग्रेस की पहचान
राष्ट्रीय जनता दल के शासन को याद दिलाते हुए पीएम मोदी ने उस दौरान हुए अपहरण, हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘RJD और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ 5 चीजों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है।’
कट्टा-क्रूरता इनकी पहचान है | PM Modi in Bihar for Election 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकता है। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है।’
उन्होंने कहा, जहां कटुता बढ़ाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता,ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।
छठ का अपमान करने वालों को मत भूलिएगा
आपने देखा है कि आपका ये बेटा तो छठी मैया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ ये कांग्रेस और RJD के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी। मैं जानता हूं कि छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा।
लीची, मगही पान, मखाना और छठ का जिक्र | PM Modi in Bihar for Election 2025
मैं मुजफ्फरपुर आता हूं, तो सबसे पहले यहां की मिठास ध्यान खींच लेती है। यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी है। बिहार पहचान लीची, मगही पान, मखाना से है। हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
फिर एक बार NDA सरकार का नारा दिया
आपकी भीड़ देखकर साफ समझ आ रहा है कि इस बार बिहार में सुशासन की सरकार आ रही है। इस बार NDA की सरकार बनने जा रही है। कहिए फिर एक बार सुशासन सरकार फिर एक बार NDA सरकार।
भ्रष्टाचार पर RJD-कांग्रेस को घेरा | PM Modi in Bihar for Election 2025
ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। साथियों बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग चाहिए। उद्योग के लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून का राज चाहिए। जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का है वो बिहार का विकास कर सकता है क्या। जिन्होंने रेल को रेल को लूटा वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या। जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए वो कानून का राज ला सकते हैं क्या। बिहार ने कांग्रेस-RJD का कुशासन देखा है।
PM ने गोलू अपहरण कांड का जिक्र किया
जंगलराज में गाड़ियों के शोरूम लूट लिए जाते थे। गोलू अपहरण कांड तो आपने सुना होगा। किडनैपिंग के बाद छोटे से बच्चे के टुकड़े कर दिए गए थे। RJD-कांग्रेस के राज में ये अपहरण हुआ था। इनके राज में 35 से 40 हजार अपहरण हुए। रोते-बिलखते मां बाप से RJD को कोई फर्क नहीं पड़ता था। RJD और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ 5 चीजों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसाशन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है।
जैसी पार्टी वैसा इनका प्रचार | PM Modi in Bihar for Election 2025
ये RJD और कांग्रेस वाले जैसी इनकी पार्टी है वैसा ही इन लोगों का चुनाव प्रचार है। प्रचार में देखिए कैसे गाने बज रहे हैं। कट्टा, दुनाली ऐसे गानों के साथ ये लोग अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। क्या ये लोग बिहार में कभी सुशासन ला सकते हैं। साथियों ये कभी सुशासन नहीं ला सकते हैं।
RJD-कांग्रेस दलित विरोधी है
RJD और कांग्रेस वाले कभी दलितों को सम्मान नहीं दिलवा सकते हैं। ये बाबा साहेब की तस्वीर को अपने पैरों में रखते हैं। हमने डिजिटल पेमेंट के नाम पर एप का नाम भीम एप रखा है। सभी को सामाजिक न्याय मिले सबको सम्मान मिले यही बीजेपी और NDA का मूल मंत्र है।
नरेंद्र-नीतीश, हम महिला सशक्तिकरण के लिए खड़े हैं
हमने घर दिया तो पेपर बहनों के नाम पर दिए। 1 करोड़ 20 लाख बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे गए। इन पैसों से बहनें अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं। हम यहीं नहीं रुकेंगे बहनों को आगे बढ़ाने के लिए फिर पैसे दिए जाएंगे।
युवराजों ने झूठे वादों की पोटली खोली | PM Modi in Bihar for Election 2025
एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज और बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज। ये दोनों करोड़ों के घोटालों में जमानत पर हैं। इन दोनों ने मोदी को भर-भर के मोदी को गालियां दीं। जो लोग नामदार हैं वो इस कामदार को तो गालियां तो देंगे हीं। मुझे गाली दिए बिना उनका खाना नहीं पचता है।
महागठबंधन का रिश्ता तेल-पानी की तरह
इस चुनाव में RJD-कांग्रेस का रिश्ता खुलकर सामने आ रहा है। दोनों का रिश्ता तेल पानी की तरह है। खबरें आ रही हैं कि कैसे RJD के लोग कांग्रेस के लोगों को नीचे धकेल रहे हैं। कल इन्होंने ये दिखाना की बहुत कोशिश की, कि कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन सभी को पता है की क्या चल रहा है। इन्हें जो चीज एक साथ लाई है वो है सत्ता। ये सत्ता में आकर बिहार को लूटना चाहते हैं।
छठ मइया के अपमान का मामला | PM Modi in Bihar for Election 2025
राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में सभा के दौरान कहा था, मोदी छठ पूजा का ड्रामा कर रहे हैं, यमुना की बजाए स्विमिंग पुल में नहाते हैं। राहुल ने आरोप लगाया था कि यह छठ पूजा वोट हासिल करने के लिए किया गया नाटक है। मोदी वोट के लिए मंच पर नाच भी सकते हैं। उन्होंने कहा था मोदी को छठ पूजा या बिहार की परंपरा से कोई लेना-देना नहीं है, उनका मकसद केवल वोट लेना है। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी हमलावर है।

