Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में आज यानी बुधवार (27 अगस्त) को गणेश चतुर्थी की धूम है। महाराष्ट्र में तो हर गली और मोहल्ला में गणपति बप्पा की भव्य झांकियों और पंडालों को सजाया गया है। वहीं, मुंबई के लालबागचा राजा से लेकर पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति तक लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।
मुंबई के सिद्धीविनायक मंदिर में सुबह की आरती हुई। सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में भी गणेश मंदिरों में विशेष आरती, शृंगार और झांकियों का आयोजन किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दीं | Ganesh Chaturthi 2025
प्रधानमंत्री ने लिखा कि आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो।
इस साल महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को आधिकारिक रूप से ‘महाराष्ट्र राज्य महोत्सव’ घोषित किया है।
नागपुर के श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में आरती की गई
गणेश चतुर्थी पर नागपुर के श्री गणेश मंदिर में भी आरती हुई। ये नागपुर के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर है।
#WATCH | Maharashtra | Aarti performed at the Shri Ganesh Mandir Tekdi in Nagpur on the occasion of #GaneshChaturthi2025. pic.twitter.com/zVAzaWC7bD
— ANI (@ANI) August 27, 2025
गुजरात के वस्त्रपुर स्थित गणेश मंदिर में आरती की गई | Ganesh Chaturthi 2025
गुजरात के अहमदाबाद में गणेश चतुर्थी पर वस्त्रपुर के गणेश मंदिर में आरती की गई। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Aarti performed at the Ganesh Temple in Vastrapur on the occasion of #GaneshChaturthi2025 pic.twitter.com/nqnwsNheCr
— ANI (@ANI) August 27, 2025
तिरुवनंतपुरम के गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे लोग
केरल में गणेश चतुर्थी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुवनंतपुरम के गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं।
#WATCH | Kerala: On the occasion of Ganesh Chaturthi, a large number of devotees are arriving at the Ganpati temple in Thiruvananthapuram to offer prayers. pic.twitter.com/erWrAPz0DZ
— ANI (@ANI) August 27, 2025
तमिलनाडु के अरुलमिगु मुंधी विनयगर मंदिर में पहुंच रहे लोग | Ganesh Chaturthi 2025
गणेश चतुर्थी के पर पूजा करने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़ी संख्या में भक्त श्री अरुलमिगु मुंधी विनयगर मंदिर पहुंचे।
#WATCH | Coimbatore, Tamil Nadu | Devotees in huge numbers reach Sri Arulmigu Mundhi Vinayagar Temple to offer prayers on the occassion of Ganesh Chaturthi pic.twitter.com/9tCtHE0sUj
— ANI (@ANI) August 27, 2025
गणेश चतुर्थी पर गुवाहाटी के गणेश मंदिर में भक्त पूजा के लिए जुटे
गुवाहटी में गणेश चतुर्थी पर भक्त बड़ी संख्या में आए। सभी ने पूजा अर्चना की।
#WATCH | Assam: Devotees throng Ganesh temple in Guwahati and offer prayers to Lord Ganesh on the occasion of Ganesh Chaturthi. pic.twitter.com/KmGZ5RTDFJ
— ANI (@ANI) August 27, 2025
पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मूर्ति स्थापना के दौरान जुलूस
पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति की पंडाल में स्थापना हुई। मूर्ति को लाना के लिए लोगों का जुलूस निकाला गया।
#WATCH | Pune, Maharashtra | A procession is being carried out to take Shrimant Dagdusheth Halwai Ganpati idol to the 'Pandal' for 'Sthapana' pic.twitter.com/P6J77wEgo9
— ANI (@ANI) August 27, 2025
लाल बागचा राजा की सुबह पूजा हुई | Ganesh Chaturthi 2025
मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल लाल बागचा में गणेश भगवान की बुधवार सुबह आरती की गई।
VIDEO | Mumbai: Devotees gather in large numbers to attend the morning aarti at Lalbaugcha Raja as the Ganesh Chaturthi festival begins.#GaneshChaturthi #GaneshChaturthi2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/UPAd9kqunj
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2025