IND vs ENG, Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम संकट में है. इंग्लैंड के दिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 58 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद थे. अब पांचवें दिन भारतीय बल्लेबाजों को संभल कर खेलनी होगा. खासकर केएल राहुल को अपनी पारी को आगे बढ़ाना होगा और एक अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलानी होगी. वहीं, ऋषभ पंत भी भारत के लिए अहम होंगे. दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. ऐसे में पांचवें दिन को लेकर भारत की क्या रणनीति होगी. इसको लेकर NDTV कंसल्टिंग एडिटर बोरिया मजूमदार ने बताया कि भारत को (WHO will win the third Test at Lord’s) जीत हासिल करने के लिए क्या करना होगा. (Can India chase 193 at Lord’s)
पहले घंटे का खेल अहम
बोरिया मजूमदार ने कहा, “एक समय ड्रा दिख रहा था लेकिन अब मैच का परिणाम आने वाला है. आखिरी दिन भारत को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. लॉर्ड्स टेस्ट रोमांच हो गया है. आखिरी दो दिनों से मैच काफी रोमांचक हो गया था. मैंने पहले ही कहा था कि पहला दिन, दूसरा दिन औऱ तीसरा दिन पर मत जाइए. आपको चौथा और पांचवां दिन देखना होगा. मैच अब पूरी तरह से खुल गया है. दोनों टीमों ने शानदार क्रिकेट खेला है. दोनों टीमों की ओर से शानदार गेंदबाजी हुई है. “

