रेल मंत्री और सीएम योगी ने वाराणसी से ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को दिखाई हरी झंडी, 9 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली

रेल मंत्री और सीएम योगी ने वाराणसी से ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को दिखाई हरी झंडी, 9 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली

UP News: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी से ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाई। यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो काशी से दिल्ली के बीच चलेगी। दोनों शहरों के बीच का सफर करीब 9 घंटे में पूरा होगा।

यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी रुकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वाराणसी से यह ट्रेन शुक्रवार और दिल्ली से शनिवार को नहीं चलेगी। पूरी तरह एसी इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसमें 823 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में फर्स्ट एसी का 1, सेकेंड एसी के 4 और थर्ड एसी के 11 कोच होंगे।

सीएम और रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले सीएम योगी और रेल मंत्री ने इसका निरीक्षण किया। दोनों ने लोको पायलट से बातचीत की। इस दौरान रेल मंत्री ने सीएम योगी को ट्रेन की खूबियां भी बताईं। इसके बाद दोनों कोच में मौजूद स्कूली बच्चों से मिले। एक छात्र ने ‘बनारस विकसित भारत’ थीम पर बनाई पेंटिंग दिखाई, जिसकी दोनों ने सराहना की।

इससे पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल जानिए

वाराणसी से नई दिल्ली (27421)

वाराणसी जंक्शन से रवाना- रात 8.50 बजे

प्रयागराज- रात 10:35 बजे

कानपुर सेंट्रल- रात 12:40 बजे

अलीगढ़- सुबह 3:55 बजे

गाजियाबाद- सुबह 5:25 बजे

नई दिल्ली- सुबह 6:10 बजे

नई दिल्ली से वाराणसी (27422)

नई दिल्ली से रवाना- रात 9:40 बजे

गाजियाबाद- रात 10:13 बजे

अलीगढ़- रात 11:20 बजे

कानपुर सेंट्रल- रात 2:45 बजे

प्रयागराज- सुबह 5:05 बजे

वाराणसी जंक्शन- सुबह 7:10 बजे

नोट- यह ट्रेन वाराणसी से शुक्रवार और नई दिल्ली से शनिवार को नहीं चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *