UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में सोमवार को विभिन्न जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बुंदेलखंड और अन्य दक्षिणी इलाकों के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर खिसका है। इसके असर से में बारिश का असर बना रह सकता है। अगले दो दिनों तक यूपी के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, रायबरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी बादलों की सक्रियता बनी रहेगी और लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश से अगले एक-दो दिन तक मौसम में नरमी बनी रहने के आसार हैं।
