सपा सांसद बोले- अखिलेश यादव की बेटी पर गंदे पोस्ट घटिया राजनीति, ये हर मां-बेटी के सम्‍मान पर चोट

सपा सांसद बोले- अखिलेश यादव की बेटी पर गंदे पोस्ट घटिया राजनीति, ये हर मां-बेटी के सम्‍मान पर चोट

UP News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की 23 वर्षीय बड़ी बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट से सपाइयों में रोष है। मऊ में घोसी सीट से सपा सांसद राजीव राय ने बुधवार को भाजपा और यूपी पुलिस को घेरा। उन्होंने कहा, राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दे और गंदे पोस्ट किए जा रहे हैं। यूपी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि वो किसी भाजपा नेता की बेटी नहीं है? शर्म करो।

पूर्व मंत्री और अयोध्या के सपा नेता तेज नारायण पांडेय (पवन पांडेय) ने इसके पीछे भाजपा को बताया है। पवन पांडेय ने X पर वीडियो जारी कर कहा, जब अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को लेकर सवाल उठाए तो भाजपा के नेताओं ने आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत हमलों का रास्ता अपना लिया। अखिलेश के परिवार को निशाना बनाना घटिया राजनीति है। यह केवल एक राजनीतिक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी, हर बहन और हर मां के सम्मान पर चोट है।

हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज

इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दी है। अदिति यादव के खिलाफ पोस्ट करने वालों पर FIR दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीतापुर से सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि चरित्र पर कीचड़ उछालना कायरों की शान है, बेटियों का सम्मान करना भारत की पहचान है। जो मनगढ़ंत कहानियों से बेटी को बदनाम करना चाहते हैं, क्या वह जनता के गुस्से का परिणाम भी जानते हैं?

सपा प्रवक्ता बोलीं- अदिति अपने अच्छे-बुरे की समझ रखती है

सपा की प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘अदिति यादव एक होनहार और हाईली क्वालिफाइड बच्ची है। अच्छे बुरे की बहुत अच्छी समझ है। चूंकि वो देश के तीसरे बड़े यूपी के सबसे बड़े नेता व पीडीए के महान योद्धा अखिलेश यादव की पुत्री है, इसलिए बेहूदा पार्टी के बेहूदा लोग अदिति के बारे में बेहुदी बातें लिख रहे हैं।’

सपा सांसद बोले- अखिलेश यादव की बेटी पर गंदे पोस्ट घटिया राजनीति, ये हर मां-बेटी के सम्‍मान पर चोट

उन्‍होंने कहा कि हो सकता है कि जो लोग घटिया बातें लिख रहे हैं, उनके घर में ऐसी घटनाएं हुई हों, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। शायद इसीलिए खुन्नस में एक बड़े नेता के परिवार के बारे में घटिया बातें लिख रहें हैं। न लिखो ऐसी बातें। सबके घर में बेटियां-बहनें हैं। महिलाओं का मान-सम्मान करना सीखो। ये अदिति का अपमान नहीं, देश की हर एक बेटी-बहन का अपमान है।

लोहिनी वाहिनी बोली- कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने राज साहनी कहा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा भ्रामक और चरित्र हनन करने वाला दुष्प्रचार फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। उन्होंने मामले से संबंधित सारे सबूत और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट्स पुलिस को सौंपे हैं।

सपा सांसद बोले- अखिलेश यादव की बेटी पर गंदे पोस्ट घटिया राजनीति, ये हर मां-बेटी के सम्‍मान पर चोट

राज साहनी ने कहा कि अगर पुलिस नें ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हमारी भावनाएं अखिलेश यादव और उनके परिवार से सीधे जुड़ी हैं। एक बेटी के खिलाफ इतने गंभीर और निराधार आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है। अगर सत्ता पक्ष के किसी नेता पर कोई छोटी सी भी टिप्पणी कर देता है, तो उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई हो जाती है। मगर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी का सोशल मीडिया पर चरित्र हनन किया जा रहा है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सपा प्रवक्ता बोले- एक-एक के खिलाफ दर्ज मुकदमा कराएंगे

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा- चाल चरित्र और चेहरे वाले दल के लोग जैसे ही किसी मुद्दे में फंसते हैं। ये अपनी राजनीति के सबसे निचले स्तर पर उतर आते हैं। समाजवादी परिवार के सदस्यों पर आमर्यादित टिप्पणी करने लगते हैं। कभी भाजपा की मेयर हम सबके नेता आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की स्वर्गीय माता जी के बारे में बोलती हैं। अब भाजपा के नेता-कार्यकर्ता अपनी निचली घटिया सोच के साथ आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से एक के बाद एक पोस्ट लिखी गईं, इसके पीछे भाजपा की ताकत है। भाजपा निचले स्तर की राजनीति कर रही है। साफ-साफ सुन लो, सोशल मीडिया पर समाजवादी परिवार पर लिखने वाले बख्शेंगे नहीं जाएंगे। एक-एक पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे। थाने में नहीं लिखा जाएगा तो 173(3) BNSS से लिखवाएंगे। तैयार रहना कोर्ट में सामना जरूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *