PM Modi: देश में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी नेता जश्न मना रहे हैं. वे मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जनसेवा को ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी बताया है. उन्होंने आगे कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लगातार काम करने वाला व्यक्ति ही लोगों का विश्वास अर्जित कर पाता है. एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के साथ ही पीएम मोदी ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।" pic.twitter.com/6ODEdcP1kH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2026

