भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, जर्मनी से लौटते वक्त बिगड़ी थी तबीयत

भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, जर्मनी से लौटते वक्त बिगड़ी थी तबीयत

भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह जसपाल ने अंतिम सांस ली। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के प्रेसिडेंट कालीकेश नारायण सिंह देव ने उनके निधन की पुष्टि की है।

01 जून की रात को म्युनिख से लौटते समय फ्लाइट में जसपाल की तबियत खराब हो गई थी, जहां उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई थी। स्वदेश लौटने के बाद जसपाल को दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया था।

मनु भाकर को पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जिताए

जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। वे जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर थे। जसपाल फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच बनाए गए थे।

खिलाड़ी के रूप में जसपाल राणा ने एशियन गेम्स 8 मेडल जीते। इनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड सहित 15 मेडल जीते हैं। इनमें 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *