Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था। भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।
𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡 🥇
Congratulations #TeamIndia for successfully defending the Asian Games Gold Medal 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/sg7z4dhUzH
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़ियान मुक़ीम।
