UP MLC Election 2026: भाजपा ने खरीदा नौवां पर्चा, सपा में सेंधमारी की अटकलें तेज!

UP MLC Election 2026: भाजपा ने खरीदा नौवां पर्चा, सपा में सेंधमारी की अटकलें तेज!

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नौवां नामांकन पत्र खरीद लिया है। चुनावी गणित के अनुसार, मौजूदा संख्याबल के आधार पर भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो प्रत्याशियों का निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

ऐसे में भाजपा की ओर से नौवां पर्चा खरीदे जाने से चुनाव में सेंधमारी की संभावनाओं को बल मिला है।राज्यसभा चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है। इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए शक्ति परीक्षण के तौर पर भी देखा जा रहा है। दोनों दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं।

क्रॉस वोटिंग और पाला बदलने को लेकर सियासी बयानबाजी

भाजपा और सपा के पास कुछ अतिरिक्त वोट हैं, जिसके चलते क्रॉस वोटिंग और विधायकों के पाला बदलने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। भाजपा इससे पहले भी राज्यसभा चुनाव में अतिरिक्त प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना चुकी है। नौवां पर्चा खरीदने के बाद पार्टी की रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में नौवें प्रत्याशी का नाम सामने आने पर ही तस्वीर स्पष्ट होगी।

उधर, सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाया है और दोनों नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्याप्त संख्याबल जुटने पर तीसरा प्रत्याशी उतारने की बात कही है। यदि सपा तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारती है तो चुनाव निर्विरोध होने की संभावना समाप्त हो जाएगी और दोनों दलों के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *