UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख मायावती के नाम लेटर लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आपसे क्षमा मांगता हूं।
साथ ही अपने बारे में चल रहीं अटकलों को विराम देते हुए कहा कि मैं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। हमेशा बसपा के साथ ही रहूंगा। आकाश ने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और बुआ मां बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में जो कुछ सीखा, उनके मार्गदर्शन में ही सीखा।
बसपा मेरा परिवार है
आकाश आनंद ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।
परम आदरणीय बहन जी,
आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।
राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों से…
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) October 2, 2026
आकाश ने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास के मायावती के फैसले को पूरी तरह उचित बताया। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले के साथ खड़े हैं। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना ही उनकी जिम्मेदारी है।
आकाश आनंद ने कही ये बात
आकाश ने मायावती से कहा, मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा। बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।
