आगरा-मथुरा समेत 10 जिलों में जोरदार प्री-मानसून बारिश, 75 शहरों में का अलर्ट

आगरा-मथुरा समेत 10 जिलों में जोरदार प्री-मानसून बारिश, 75 शहरों में का अलर्ट

UP News: उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार देर रात आगरा, मथुरा, सहारनपुर और हापुड़ में जोरदार बारिश हुई। सहारनपुर में तूफान के साथ इतनी बारिश हुई कि सड़कें डूब गईं। पानी लोगों के घुटनों तक पानी भर गया। बारिश का पानी घरों में घुस गया। हापुड़ में भी आंधी चली।

वहीं, शुक्रवार तड़के प्री-मानसून में बाराबंकी, फर्रुखाबाद, एटा, बिजनौर और बागपत झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी निकली। आज सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 16 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

प्री-मानसून पकड़ने लगा है जोर

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इससे प्री-मानसून जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में आंधी-बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। लोग खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

बीते 24 घंटे की बात करें तो गोरखपुर-मेरठ समेत 52 शहरों में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान 4.9 मिमी बारिश हुई। जबकि, वैज्ञानिकों ने महज 1.5 मिमी बारिश का अनुमान लगाया था।

15-16 जून तक चलेगा ऐसा

लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मानसून की एंट्री तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी, लेकिन बारिश इससे राहत दिलाती रहेगी। फिलहाल 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा।

17 शहारों में भारी बारिश का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।

16 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।

19 जिलों में तूफान का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।

47 जिलों में आंधी का अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

नोट: 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

13 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रिमझिम बारिश के आसार हैं। पारा 3-4°C तक लुढ़क सकता है।

14 जून: पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी।

15 जून: पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चलेंगी। जोरदार बारिश होगी। पूर्वी यूपी में मौसम साफ है।

16 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। हवा में नमी की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

17 जून: यूपी में मौसम साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बादलों की आवाजाही की वजह से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *