EV in India: पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने का ‘मास्टर प्लान’, EV को लेकर सरकार ने उठाए ये कदम

EV in India: पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने का 'मास्टर प्लान', EV को लेकर सरकार ने उठाए ये कदम

EV in India: पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने देश में पेट्रोल-डीजल, LNG और LPG की सप्लाई सुनिश्चित करने के जरूरी कदम उठाए गए हैं। सरकार ने कहा कि युद्ध के चलते LPG आयात प्रभावित हुआ है, लेकिन घरेलू LPG सिलिंडर की डिलीवरी सामान्य तरीके से चल रही है, साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के इस पार आ चुका और लगभग 20400 टन LPG ला रहा जहाज जग विक्रम मंगलवार को कांडला बंदरगाह पर पहुंचने वाला है।

सप्लाई चेन बेहतर होगी

सरकार ने यह भी कहा कि तेल पर निर्भरता घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वीकल्स (EV) को बढ़ावा देने के कदम उठाए गए हैं और इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स के लिए PM ई-ड्राइव स्कीम की अवधि 3 महीने बढ़ाकर इस साल 31 जुलाई तक की जा चुकी है। हैवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री में अडिशनल सेक्रेटरी हनीफ कुरैशी ने कहा कि पीएम ई-ड्राइव स्कीम और पीएलआई ऑटो स्कीम के साथ रेयर अर्थ मैग्नेट्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना से सप्लाई चेन बेहतर होगी।

2028 तक कर दी गई सब्सिडी

हनीफ कुरैशी ने कहा कि फ्लेक्स फ्यूल का भी एक प्रोग्राम है और इंडस्ट्री ऐसी गाड़ियां लाने लगी है, जिनमें फ्लेक्स फ्यूल्स का उपयोग होता है। कुरैशी ने कहा कि फ्लेक्स फ्यूल्स का उपयोग बढ़ने से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी। पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत थ्री व्हीलर ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी मार्च 2028 तक कर दी गई है।

घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य

तेल एवं गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि युद्ध से LPG आयात पर असर पड़ा है, लेकिन घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई नॉर्मल चल रही है। अमेरिकी धमकी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कच्चे तेल से लेकर LNG और LPG के आयात के कदम पहले ही उठाए गए थे, जिनके चलते देश में सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *