Amit Shah ने जनता से की अपील- सरकार पर भरोसा कीजिए…

Amit Shah ने जनता से की अपील- सरकार पर भरोसा कीजिए...

Amit Shah: सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, फिर भी कुछ नेता ऐसी आशंका जता रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने एक इवेंट में साफ कहा कि, ‘विपक्ष के कुछ नेता पैनिक फैला रहे हैं. गहरा संकट हैं. ये हो जाएगा, वो हो जाएगा. लॉकडाउन आने वाला है. ये कर देंगे, वो कर देंगे. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कोई डरिए मत, कुछ नहीं होने वाला है.’  उन्होंने देश की जनता से भी एक महत्वपूर्ण अपील की. शाह ने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का रिजर्व हमारे पास है और जो पैनिक फैला रहे हैं… उनकी बदौलत जो नागरिक रोज अपनी गाड़ी में 10 लीटर पेट्रोल डालता था वो आज पूरी टंकी फुल करा रहा है. इस कारण, कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एक दिन के लिए समाप्त होता है. गृह मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप नरेंद्र मोदी सरकार पर भरोसा कीजिए. आप रोज जितना पेट्रोल उपयोग करते थे, उतना ही पेट्रोल गाड़ी में डलवाइए. एक भी लाइन नहीं लगेगी और एक भी पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म नहीं होने वाला है. और घरेलू सिलेंडर भी सभी को मिलेगा.

हम संकट से पार निकलने की कोशिश कर रहे: अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि हमें देखना पड़ेगा कि विश्व में क्या हुआ है. यूरोप में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दाम में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. यूके में 13 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया में 18 प्रतिशत, अमेरिका में 34 प्रतिशत तक, वियतनाम में 50 प्रतिशत, पाकिस्तान में 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है. भारत शायद एकमात्र ऐसा देश है, जो पेट्रोल-डीजल के दाम में शून्य बढ़ोतरी के बाद सप्लाई कर रहा है. आउन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों का घाटा बढ़ रहा था. ऐसी स्थिति न आ जाए कि उनको दाम बढ़ाने पड़े इसलिए पीएम मोदी ने सरकार के राजस्व में कटौती करके एक्साइज ड्यूटी कम करने का काम किया है.

शाह ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था ठीक चल रही है. हम कोई कटौती किए बगैर संकट से पार निकलने की कोशिश कर रहे हैं. एलपीजी पर उन्होंने कहा कि जो तकलीफ दिखाई दे रही है, वो इतनी ही है कि पहले खाड़ी देशों से जो पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स आते थे, उसकी यहां तक पहुंचने की साइकल 11 दिन की थी. अब हमें दूर के देशों से कनाडा, अमेरिका, रूस से इंपोर्ट करना पड़ रहा है. इनकी साइकल 40 दिन की है. हमने कॉमर्शियल LPG के लिए 20 प्रतिशत की कटौती की, 40 प्रतिशत पर ले गए और आज हम 70 प्रतिशत सप्लाई कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मैं देशभर की गृहणियों से कहना चाहता हूं कि कॉमर्शियल सिलेंडर हमने कम किए तो विपक्ष ने हल्ला किया, लेकिन इन्हें मालूम नहीं है कि घर का चूल्हा जलता रहे इसलिए कटौती की गई थी. मगर कुछ दिक्कतें भी हैं. विपक्ष के कुछ नेता पैनिक फैला रहे हैं. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कोई संकट नहीं आने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *