Passport: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका

Passport: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका

Passport: अगर आप विदेश में घूमना, पढ़ाई करना या नौकरी के लिए जाना चाहते हैं तो इसके लिए पासपोर्ट आपका सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. बिना पासपोर्ट के आप भारत से बाहर ट्रैवल नहीं कर सकते हैं. हालांकि पहले के टाइम में पासपोर्ट बनवाना काफी मुश्किल और टाइम ज्यादा लेने वाला काम माना जाता था, लेकिन अब डिजिटल सिस्टम की वजह से यह प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है. अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर बैठे कैसे पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां New User/ Register Now पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें. इन्हें भरकर अपना अकाउंट बना लें. इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा. रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और Apply for Fresh Passport ऑप्शन चुनें. अब आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपकी पर्सनल डिटेल्स, एड्रेस और माता-पिता की जानकारी पूछी जाएगी. ध्यान रखें कि सारी जानकारी सही-सही भरें, क्योंकि बाद में बदलाव करना मुश्किल हो सकता है.

जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार

फॉर्म भरने के बाद आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने होते हैं, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पते का प्रमाण और जन्म प्रमाण. इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत आगे वेरिफिकेशन के दौरान पड़ेगी. अब आपको Pay and Schedule Appointment पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र चुनकर तारीख और समय बुक कर सकते हैं. अपॉइंटमेंट बुक करते समय आपको फीस भरनी होती है. जिसमें सामान्य पासपोर्ट लगभग 1500 और तत्काल पासपोर्ट ज्यादा फीस हो सकती है. आप पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI से कर सकते हैं. पेमेंट के बाद रसीद डाउनलोड करें. तय तारीख पर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाएं और अपने सभी डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं. वहां आपकी जानकारी की जांच होगी और इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा. जब सारी प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो आपका पासपोर्ट आपके घर के पते पर भेज दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *