UP News: SIR के पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म जमा नहीं, चुनाव आयोग गंभीर

UP News: SIR के पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म जमा नहीं, चुनाव आयोग गंभीर

SIR in UP: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लगभग पौने तीन करोड़ (17.7%) मतदाताओं के गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं आ पाए हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, एसआईआर की अवधि एक बार फिर बढ़ना लगभग तय है।

प्रदेश के 15.44 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 80% गणना फॉर्म वापस आ चुके हैं, लेकिन 17.7% फॉर्म अभी भी जमा नहीं हो पाए हैं। हालांकि, गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का काम 97.3% पूरा हो चुका है। इससे पहले, गणना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर की गई थी।

चुनाव आयोग से और समय की मांग

अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने चुनाव आयोग से और समय देने का अनुरोध किया है। नया फैसला 11 दिसंबर से पहले आने की संभावना है। उन्‍होंने सभी राजनीतिक दलों से इन फॉर्मों को संग्रहित करवाने में सहयोग करने का अनुरोध भी किया है और जिला निर्वाचन अधिकारियों को फील्ड में चेक करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद, आगरा और मुरादाबाद में SIR की समीक्षा की और इसे ‘लोकतंत्र के लिए बूस्टर डोज’ बताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से हटवाएं और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू करें। ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के फॉर्म जमा करवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं।

सीएम योगी ने कहा कि नवविवाहित जोड़ों के घरों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि लड़कियों का वोट मायके और ससुराल दोनों जगह न हो, जिससे गणना में दिक्कतें न हों। मुख्‍यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से शादी के कार्यक्रमों में कम जाने और जनता के बीच ज्यादा समय बिताने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *