UP Ka Mausam: आज भी झुलसाएगी गर्मी, यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

UP Ka Mausam: आज भी झुलसाएगी गर्मी, यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के दस जिलों में लू और प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 23 अन्य जिलों के लिए अतिशय तपिश की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नार्थ यूपी से मणिपुर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई चल रही है। इसने आभासी गर्मी को बढ़ा दिया है। फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है।

मानसून 3-4 दिन में पहुंचेगा केरल

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले तीन से चार दिनों में इसके केरल पहुंचने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि मानसून तय समय से पहले केरल पहुंचता है, तो इसका असर पूरे देश के मौसम पर जल्दी दिखाई दे सकता है।

  • यहां लू का रेड अलर्ट: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर और आस पास के क्षेत्र।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *