UP में दो दिन पड़ने वाली है भीषण गर्मी, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें मौसम का हाल

UP में दो दिन पड़ने वाली है भीषण गर्मी, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें मौसम का हाल

UP News: उत्‍तर प्रदेश में शनिवार को पूर्वांचल के 17 जिलों में बरसात का अलर्ट है। इस दौरान 50 किमी. की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पश्चिम यूपी सहित बाकी इलाकों में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हालांकि, ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिलाए हुए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है। आज इसका असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके बाद तीन दिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। पारा 5-6°C तक उछलकर फिर से 45°C के पार पहुंच सकता है। इससे प्रचंड गर्मी पड़ेगी। हालांकि, फिलहाल लू से राहत बरकरार रहेगी।

24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे की बात करें तो आगरा, जालौन, ललितपुर और मऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मऊ में ओले भी गिरे। ललितपुर में कई शादी समारोहों की व्यवस्थाएं बिगड़ गई। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहा। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया।

बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में खराब मौसम की वजह से लखनऊ आने-जाने वाली 4 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। पटना में खराब मौसम की वजह से कोलकाता से आए इंडिगो के विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान पटना एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका और आसमान में चक्कर लगाता रहा। बाद में इसे लखनऊ में लैंड कराया गया।

दो दिन बाद फिर से शुरू होगी बारिश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में 30 अप्रैल से चल रहे बारिश के सिलसिले पर अब ब्रेक लग जाएगा। इससे तापमान बढ़ेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि, लू से राहत बरकरार रहेगी। लगातार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 9°C तक गिर गया है। 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 47.6°C तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया था, जो 8 मई को गिरकर 39°C तक लुढ़क गया। 2 दिन बाद फिर से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बारिश का नया दौर शुरू होगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र और आसपास के इलाके।

नोट 60 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। ओले और बिजली गिर सकती है।

मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों?

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। पहाड़ों पर अगले 2 से 3 दिन भी ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार है। इसका सीधा असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हुए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 10 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहेंगे। गर्मी बढ़ेगी।
  • 11 मई: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। दिन का पारा चढ़ेगा।
  • 12 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी।
  • 13 मई: पूरे प्रदेश में बादए छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। आंधी चलेगी।
  • 14 मई: तेज हवा के साथ पूरे प्रदेश में बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले और बिजली भी गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *