शूटरों को हथियार देने वालों के साथ शरण देने वालों को भी नहीं बख्शेंगे: UP DGP

शूटरों को हथियार देने वालों के साथ शरण देने वालों को भी नहीं बख्शेंगे: UP DGP
  • अंकित बालियान हत्याकांड मामले पर डीजीपी की दो टूक, कहा- दो शूटर मारे गए

लखनऊ: अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को यूपी पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया और दो की तलाश अभी भी जारी है। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन में शामली पुलिस के साथ ही मेरठ और नोएडा पुलिस को शामिल किया गया था। इसके लिए 11 पुलिस अधिकारियों की टीमें बनाई गई थीं जिससे कि दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा पुलिस के समन्वय से शूटरों को जल्दी ट्रेस करने में मदद मिली। यूपी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ शूटरों तक सीमित नहीं रहेगी। जेल से लेकर विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं तक कार्रवाई की जाएगी। दूसरे प्रदेशों के गैंग ये ना सोचें की यूपी में अपराध कर बच जाएंगे, वह जहां होंगे वहां कार्रवाई होगी। यूपी में किसी भी गैंग को पांव नहीं पसारने देंगे। यूपी डीजीपी ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग की भूमिका सामने आई है। वारदात में जो भी शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। शूटरों को हथियार देने वालों के साथ शूटरों को शरण देने वाले भी चिन्हित किए जा रहे हैं, सब पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *