Sant Kabir Nagar: युवक की गला रेतकर हत्या, भड़की सांप्रदायिक हिंसा

Sant Kabir Nagar: युवक की गला रेतकर हत्या, भड़की सांप्रदायिक हिंसा

Sant Kabir Nagar: यूपी के संतकबीरनगर में छेड़खानी के विरोध करने पर गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई. मामला बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे का है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया. घटना के बाद परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटो हंगामा किया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

भीड़ ने आरोपी के घर पर लगाई आग

इस दौरान ग्रामीणों ने एक गुमटी और आरोपी के घर में आग लगा दी. आरोपी समुदाय विशेष का बताया जा रहा है . इलाके में तनाव को देखते हुए तीन जनपदों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया. सूचना मिलते ही एडीजी, अशोक मुथा जैन, डीईजी संजीव त्यागी, एसपी संदीप कुमार मीणा और डीएम आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे. परिजन आरोपी के इनकाउंटर की मांग पर अड़े रहें. कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन देकर अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

क्या थी विवाद की वजह?

हत्या की वजह कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मृतक की भांजी से आरोपी नासीर छेड़खानी कर रहा था, जिसका आंनद विरोध किया था. इसी रंजिश में धारदार हथियार से हत्या कर दी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. वहीं मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिराया जाय. घटना बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे के पास की है. जानकारी के मुताबिक मृतक आनंद (30) वर्ष पुत्र इंद्रेश कोलकी चमरसन गांव का रहने वाला था.

मृतक के चचेरे भाई ने दी यह जानकारी

प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था. वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था. उसके बाद कुछ सामान खरीदकर वह घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला नासिर अली वहां पहुंचा और नासिर ने आनंद की गर्दन पर मुर्गा काटने वाले धारदार छूरी  से उसका गला रेत दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे.

मृतकृ की पत्नी की मांग

मृतक की पत्नी मीना ने कहा कि हमको जान के बदले जान चाहिए और कुछ नही. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. रोहित ने बताया कि मुख्य आरोपी नासिर अली है. परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की है. हत्या की वजह दोनों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है . वहीं तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कड़ी र्कारवाई आश्वसन दिया. पूरे मामले में एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर आनंद का नासिर ने गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *