UP के मौसम में बदलाव जारी, 26 में हीटवेव और 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP के मौसम में बदलाव जारी, 26 में हीटवेव और 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP News: उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार को 20 जिलों में बारिश और 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इस दौरान 50 की स्पीड से कहीं-कहीं हवा चल सकती है। सुबह से ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। कहीं-कहीं पर बादल भी छाए हैं।

गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। 24 घंटे में प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 45°C रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को वाराणसी में जमकर बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। प्रयागराज, झांसी और गोरखपुर में भी बारिश हुई।

सोनभद्र के रास्‍ते यूपी में एंट्री कर सकता है मानसून

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि मानसून बिहार बॉर्डर पर महराजगंज जिले के पास तक पहुंच चुका है। उम्मीद है कि 23 से 25 जून के बीच मानसून सोनभद्र के रास्ते यूपी में एंट्री कर सकता है। यूपी में मानसून आने की सामान्य तारीख 18 से 20 जून मानी जाती है। यानी इस बार 4 से 5 दिन की देरी हो रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर।

अगले 5 दिन का मौसम

18 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

19 जून: पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता है।

20 जून: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है।

21 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही के कारण बूंदाबांदी हो सकती है।

22 जून: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं तेज रफ्तार के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *