दिल्‍ली के जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, लीडर्स हिरासत में; पुलिस ने ऐसे रोका प्रदर्शन

दिल्‍ली के जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, लीडर्स हिरासत में; पुलिस ने ऐसे रोका प्रदर्शन

CJP Protest News: दिल्ली पुलिस की सख्ती के कारण 10 अक्‍टूबर को शाम 5 बजे तक कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने सीजेपी की लीडरशिप अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

पार्टी ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। समर्थकों ने यहां पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकडिंग की वजह से आगे नहीं बढ़ने दिया। अब तक 3500 लोगों को कस्टडी में लिया गया। इस दौरान ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस से झड़प भी हुई

पुलिस से झड़प की एक या दो घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। आकाशवाणी भवन के पास पत्थर फेंके, जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

CJP ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

पुलिस ने ‘कॉकरोच‘ का प्रदर्शन कैसे रोका?

8 से 12 अक्टूबर तक CAPF की 221 कंपनियां यानी करीब 23 हजार जवान बुलाए गए। इनके अलावा दिल्ली पुलिस के कम से कम 15 हजार कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई।

38 हजार जवान तैनात

8 से 12 अक्टूबर तक CAPF की 221 कंपनियां यानी करीब 23 हजार जवान बुलाए गए। इनके अलावा दिल्ली पुलिस के कम से कम 15 हजार कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई।

दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, बसों की बुकिंग की जांच

शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने वाली 250 ट्रेनें रद्द की गईं। बसों की बुकिंग की जांच शुरू की गई, ताकि पता चल सके कि कौन वाहन किराए पर ले रहा है और कितने लोग दिल्ली आने वाले हैं।

छात्रों को रोकने की अपील, 2,800 लोगों पर नजर

यूनिवर्सिटी-कॉलेज प्रमुखों और PG मालिकों से संपर्क कर छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने की अपील की गई।

मेट्रो स्टेशन बंद, बैरिकेडिंग

10 अक्टूबर को 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने की व्यवस्था की गई। जंतर-मंतर से पहले ही 10 फीट ऊंचे बैरिकेड लगाए गए। आंसू गैस की गाड़ियां भी तैनात की गईं।

दिल्ली के बॉर्डर पर सख्ती

दूसरे राज्यों से आने वाले रास्तों पर जांच बढ़ाई गई। यूपी से लगी पूर्वी दिल्ली और शाहदरा सीमा के साथ राजस्थान से आने वाले रूट पर भी नजर रखी गई। कीलें और बैरिकेड लगाए गए।

बॉडीकैम से रिकॉर्डिंग, अस्थायी हिरासत केंद्र की तैयारी

झड़पों की रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंटलाइन पर तैनात पुलिसकर्मियों को 150 बॉडीकैम दिए गए। प्रदर्शनकारियों को रखने के लिए स्टेडियम में अस्थायी हिरासत केंद्र बनाए गए।

दीपके फ्लाइट से ही हिरासत में, रास्ते में ही कार्यकर्ताओं को रोका

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया गया। CJP कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया।

प्रशांत किशोर बोले– सरकार डरी हुई है

जन सूरज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा- आज दिल्ली की सड़कों पर 40,000 पुलिस, अर्धसैनिक बल और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यह अपने आप में दिखाता है कि सरकार इस आंदोलन से कितनी डरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *