Shivpal Singh Yadav in Ayodhya: अयोध्या में शिवपाल बोले- 2027 में भी मिलेगा भगवान राम का आशीर्वाद

Shivpal Singh Yadav in Ayodhya: अयोध्या में शिवपाल बोले- 2027 में भी मिलेगा भगवान राम का आशीर्वाद

Shivpal Yadav in Ayodhya: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पहलवानों, लोकगीत गायकों, कलाकारों, कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। उनकी सरकार में पहलवानों और प्रतिभाशाली कलाकारों को यश भारती सम्मान के साथ नौकरी भी मिलती थी, लेकिन पिछले दस वर्षों में किसी को ऐसा सम्मान नहीं मिला। अबकी सरकार बनने पर जिला और तहसील स्तर के पहलवानों को भी सम्मान मिलेगा, जबकि राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उसी स्तर की नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने हर गांव में खेल का स्टेडियम बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम ने बुलाया है। 2024 में भी भगवान राम का आशीर्वाद मिला था और सपा अयोध्या की सीट जीती थी। 2027 में भी आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अयोध्या की पांचों समेत प्रदेश की सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी।

यश भारती में मिलेगी एक लाख की सम्मान राशि

इसके पहले, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि 2027 में सपा सरकार बनने पर यश भारती सम्मान फिर से शुरू किया जाएगा। इसके तहत एक लाख रुपये मासिक सम्मान राशि दी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा अपने घोषणापत्र को 26 नवंबर को संविधान दिवस पर जारी करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और आरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा।

रुठों को मनाएंगे, छूटे नेताओं को फिर बुलाएंगे

बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को एकजुट करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नाराज होकर दूर गए पुराने साथियों और नेताओं को मनाकर दोबारा साथ लाया जाएगा। जो किसी कारण संगठन से छूट गए हैं, उन्हें भी बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *