PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार चली गई है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम फोलोअर्स की संख्या, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोलोअर्स की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं अन्य शीर्ष पांच वैश्विक नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है।
शीर्ष नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या से भी ज्यादा पीएम मोदी के फोलोअर्स
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर फोलोर्स की संख्या 4.3 करोड़ है। वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो के फोलोअर्स 1.5 करोड़ हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के फोलोअर्स 1.4 करोड़ हैं। वहीं तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान के 1.1 करोड़ फोलोअर्स हैं और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 64 लाख फोलोअर्स हैं। साफ हैं कि इन नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है।
-
भारतीय नेताओं की तुलना में भी पीएम मोदी बहुत आगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स 1.6 करोड़ हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 1.2 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
-
पीएम मोदी इस समय इस्राइल के दौरे पर हैं, जहां बुधवार को उन्होंने इस्राइली संसद को संबोधित किया। ऐसा करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले नेता हैं। इस्राइल ने पीएम मोदी को अपनी संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल देकर सम्मानित किया।
-
पीएम मोदी को उनके इस्राइली संसद में उनके भाषण के दौरान सभी सांसदों ने खड़े होकर सम्मान दिया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि इस्राइल का भारत में बहुत सम्मान है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हजारों साल पुराने हैं। इस दौरान इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को एशियाई शेर कहकर संबोधित किया।

