राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी विवाद पर बोलीं मायावती, सपा-कांग्रेस को घेरा

राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी विवाद पर बोलीं मायावती, सपा-कांग्रेस को घेरा

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित गबन और चोरी के मामलों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इन मामलों की सही तरीके से जांच नहीं हुई तो भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं की आशंका बनी रहेगी।

बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे में चोरी और गबन के मामले सुर्खियों में हैं। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पूरे मामले की निष्‍पक्ष जांच की मांग

मायावती ने कहा कि यदि निचले स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई है तो उसमें या तो शीर्ष प्रबंधन की मिलीभगत रही होगी या फिर उनकी लापरवाही। इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। सरकार के साथ-साथ एसआईटी को भी इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

उन्‍होंने पोस्ट में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उन नेताओं का भी उल्लेख किया, जो श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं तो उनके समर्थन में ठोस और पुख्ता साक्ष्य भी सार्वजनिक किए जाने चाहिए, ताकि कोई भी दोषी बच न सके। यदि आरोपों के समर्थन में प्रमाण नहीं दिए गए तो इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी माना जाएगा। ऐसी चर्चा है कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को चुनावी राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *